मठ के पदाधिकारियों को कानूनों से परिचित कराने का निर्देश
मठ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "यह सच है कि हमने बुधवार को नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारी इस बात से आश्वस्त मालूम पड़े कि वित्तीय मामलों के लेन देन में करमापा की कोई भूमिका नहीं है। मुद्रा दान के रूप में प्राप्त हुई थी।"
ज्ञात हो कि मठ के पदाधिकारियों और गृह मंत्रालय के अधिकारियों के बीच बैठक का आयोजन करमापा की वित्तीय लेन देन की भूमिका स्पष्ट करने के लिए हुई ।
पिछले महीने धर्मशाला के बाहरी इलाके स्थित करमापा के मठ से सात करोड़ रुपये मूल्य की देशी एवं विदेशी मुद्रा बरामद हुई थी।
मठ के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिष्टमंडल से करमापा की अध्यक्षता वाले कार्मे गार्चेन न्यास का पंजीकरण विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के तहत कराने के लिए कहा।
साथ ही मंत्रालय ने करमापा सहित मठ के पदाधिकारियों को भारतीय कानूनों से परिचित कराने के लिए भी कहा है।
मठ के एक पदाधिकारी ने कहा, "हमने जांच एजेंसियों द्वारा जारी जांच में पूरा सहयोग करने का सरकार को भरोसा दिलाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications