सीबीआई ने एस्सार प्रमुख प्रशांत रुइया से पूछताछ की
सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि वह इस समय हमारे कार्यालय में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
सीबीआई ने पहले दिल्ली की एक अदालत से कहा था कि पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने कम-से-कम दो दूरसंचार कम्पनियों स्वान टेलीकॉम और यूनिटेक को अतिरिक्त तरजीह दी थी।
सीबीआई ने 2जी स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली अन्य दूरसंचार कम्पनियों के शीर्ष अधिकारियों से भी पूछताछ की है।
माना जा रहा है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में हुई अनियमितता से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications