भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए कृष्णा ने पीरिस से बात की
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने गुरुवार को अपने श्रीलंकाई समकक्ष जी.एल. पीरिस से फोन पर बात की और उम्मीद जताई कि श्रीलंका सरकार गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की रिहाई के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। पीरिस से टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद कृष्णा ने यहां संवाददाताओं को बताया, "मुझे उम्मीद है कि श्रीलंका सरकार सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।"
उन्होंने कहा, "दोनों सरकारों को परस्पर सहमति से मामले को सुलझाना चाहिए।"पिछले कुछ दिनों में श्रीलंकाई नौसेना ने कुल 142 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। उन्हें कथित तौर पर श्रीलंकाई समुद्र क्षेत्र में देखे जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तमिलनाडु में गुस्से का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications