खाद्य महंगाई दर 9 सप्ताह के निचले स्तर पर (लीड-1)

इससे पहले के सप्ताह में महंगाई दर चार फीसदी घटकर 13.07 फीसदी हुई थी।

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने खाद्य महंगाई दर में गिरावट पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह और नीचे एकल अंकों में आएगी और मार्च अंत तक यह घटकर सात फीसदी के आसपास पहुंच जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा कि थोक मूल्य पर आधारित मासिक महंगाई दर भी अगले एक-दो महीनों में और नीचे आएगी। थोक मूल्य पर आधारित महंगाई दर दिसम्बर के 8.43 फीसदी से घटकर जनवरी में 8.23 फीसदी पर आ गई है।

मुखर्जी ने कहा कि सिर्फ खाद्य वस्तुओं की महंगाई में ही कमी नहीं आ रही है बल्कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भी गिरावट आ रही है और सूचकांक पिछले सप्ताह के 186.9 से गिरकर 182.9 पर आ गया है।

महंगाई दर में इस कमी से सरकार को राहत मिलने के आसार हैं। सरकार ने कीमतों पर नियंत्रण करने के लिए मौद्रिक नीति में सख्ती, सरकारी कम्पनियों द्वारा जरूरी वस्तुओं की बिक्री और जमाखोरों पर लगाम लगाने जैसे कई कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को टीवी चैनल के सम्पादकों के साथ बातचीत में कहा था कि खाद्य महंगाई दर में और गिरावट आएगी और कुल महंगाई दर भी मार्च अंत तक घटकर सात फीसदी तक आ जाएगी।

पांच फरवरी को समाप्त सप्ताह में प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर 14.59 प्रतिशत रही जो कि इससे पहले के सप्ताह में 16.24 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

इस सप्ताह में ईंधन कीमतों की महंगाई दर 11.92 प्रतिशत रही जो कि इससे पहले के सप्ताह में 11.61 प्रतिशत रही थी।

डिलॉयट, हास्किन एंड सेल्स के निदेशक अनिस चक्रवर्ती ने कहा कि कुल मिलाकर तस्वीर यह बन रही है कि महंगाई दर घट रही है। उम्मीद है कि यह और नीचे आएगी। लम्बी अवधि में हालांकि चिंता समाप्त नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में खाद्य वस्तुओं में महंगाई देखी जा रही है। सरकार को पूरी सक्रियता के साथ आपूर्ति की वजह से पैदा होने वाली महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए। उम्मीद है कि ऐसे कदम आगामी बजट में दिखाई पड़ेंगे।

खाद्य वस्तुओं के सूचकांक में आने वाली सामग्रियों की कीमतों में हुआ सलाना उतार-चढ़ाव इस प्रकार है :

प्याज : 31.33 फीसदी

सब्जी : 23.99 फीसीदी

फल : 12.21 फीसदी

आलू : (-)13.63 फीसदी

दूध : 11.66 फीसदी

अंडा, मांस, मछल्ली : 15.14 फीसदी

अनाज : 1.53 फीसदी

चावल : 1.89 फीसदी

गेहूं : (-)2.54 फीसदी

दाल : (-)5.88 फीसदी

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+