बहरीन में प्रदर्शनकारियों पर हमले में 3 मरे, मंत्री का इस्तीफा (लीड-2)

पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ एक मंत्री के इस्तीफा देने की भी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर लिखा गया है कि घायल प्रदर्शकारियों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर पुलिस की कार्रवाई के कारण बहरीन के स्वास्थ्य मंत्री फैजल अल हैमर ने इस्तीफा दे दिया है।

सुधारों की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी गुरुवार तड़के इस हमले के समय सो रहे थे। इनमें से ज्यादातर लोग बुधवार को एक प्रदर्शनकारी की मौत के बाद उसकी अंतिम यात्रा के समय विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

मिस्र में हुस्नी मुबारक के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद बहरीन में प्रदर्शनों का यह सिलसिला शुरू हुआ है। मिस्र में हुए जनआंदोलन के बाद ईरान और लीबिया में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों की सूची लम्बी नहीं है और वे केवल लोकतांत्रिक सुधार चाहते हैं लेकिन शासन में पूरी तरह से बदलाव से कुछ कम स्वीकार नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा, "लोग मौजूदा सत्ता को खत्म करना चाहते हैं।"

गुरुवार तड़के पुलिस के हेलीकॉप्टर इलाके में निगरानी के लिए पहुंचे। सुरक्षा बलों ने इलाके को नियंत्रण में ले लिया है। पुलिस कार्रवाई में तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो हुई है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी और एक मानवाधिकार कार्यकर्ता ने इस्तीफा दे दिया।

बहरीन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स की मरयामा अल्कावाका ने कहा, "सोते हुए लोगों पर हमला किया गया। कोई चेतावनी नहीं दी गई। और जब वह भागे तो पुलिस ने भी उसी दिशा से हमला किया जिस तरफ लोग भागे।"

बहरीन के आंतरिक मंत्री ने कहा, "सुरक्षा बलों ने पर्ल चौराहे को पूरी तरह से खाली करा लिया है। बातचीत की सभी कोशिशें की गई थीं जिसमें कुछ लोगों ने सकारात्मक रुख दिखाया और शांति से चले गए थे।"

मारे गए लोगों में 60 से 70 साल की उम्र का एक बुजुर्ग और एक युवक शामिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+