रिलायंस कम्युनिकेशंस और रेडियो नीदरलैंड्स के बीच साझेदारी
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि समझौते के तहत रिलायंस के सभी 12.5 करोड़ 3जी, जीएसएम और सीडीएमए उपभोक्ताओं को आरवर्ल्ड पर स्ट्रीमिंग के जरिए रेडियो नीदरलैंड्स वर्ल्डवाइड उपलब्ध कराया जाएगा।
इस सेवा के लिए उपभोक्ता को प्रति 10 केबी पांच पैसे की दर से इंटरनेट इस्तेमाल शुल्क का भुगतान करना होगा।
रिलायंस कम्युनिकेशंस के 3जी प्रमुख प्रशांत गोकर्ण ने कहा कि आज दैनिक जीवन में समाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। चाहे कॉलेज के छात्र हों या युवा पेशेवर या कॉरपोरेट प्रमुख या किसी छोटे शहर के उद्यमी, हमारे हर उपभोक्ता के लिए सिर्फ एक बटन से दुनिया भर की खबर हासिल करने की सुविधा बेहद जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications