प्रधानमंत्री का बयान 2011 का सबसे बड़ा मजाक : मोदी

मोदी ने कहा, "प्रधानमंत्री का बुधवार को दिया गया बयान, मैं सोचता हूं वर्ष 2011 का सबसे बड़ा मजाक है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "आप (प्रधानमंत्री) कुछ कर सकने में असमर्थ हुए हैं और आपने अपनी मुश्किलों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। इसके लिए गुजरात के किसी मंत्री अथवा गुजरात सरकार को दोष देने की जरूरत नहीं है।"

उन्होंने कहा, "वह हर समय गुजरात का नाम लेते हैं। मैं सोचता हूं कि उनकी यह टिप्पणी काफी हास्यास्पद है।"

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने बुधवार को समाचार चैनलों के सम्पादकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने विपक्षी पार्टी द्वारा सरकार पर 'शत्रुतापूर्ण रवैया' अख्तियार करने का आरोप लगाया।

सिंह ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसकी वजह से देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने में देरी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से गुजरात के पूर्व राज्य मंत्री अमित शाह की ओर इशारा किया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2005 में हुए शोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ के मामले में शाह को पिछले वर्ष गिरफ्तार किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+