कानपुर में नरकंकाल बरामद
पुलिस के मुताबिक नरकंकाल गुरुवार दोपहर बाद पनकी थाना क्षेत्र के एफ-ब्लॉक कॉलोनी में एक पानी की टंकी के समीप से बरामद किया गया।
पनकी थाना प्रभारी हरिओम सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पानी की टंकी के समीप खेल रहे बच्चों की गेंद झाड़ियों में चली गई थी। जब वे गेंद निकालने गए तो, उन्हें नरकंकाल दिखाई पड़ा। बाद में कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
सिंह ने बताया कि कंकाल किसी महिला अथवा पुरुष का है। यह कितना पुराना है, अभी साफ नहीं हो पाया है। इसके लिए हमने विशेषज्ञों से मदद मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications