पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के विरोध में फिर उतरी शिव सेना
पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी ने कहा कि पाकिस्तानी टीम को भारत में नहीं खेलने देने को लेकर पार्टी के मत से सभी परिचित हैं। हमेशा की तरह पार्टी इस बार भी पाक टीम को भारत में खेलने देने का विरोध करेगी।
जोशी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा, "पाकिस्तानी टीम अगर फाइनल में पहुंचती है तो उसे मुम्बई में खेलने देना है या नहीं, इस सम्बंध में बाल ठाकरे फैसला करेंगे। ठाकरे का मत मिलने के बाद ही हम इस सम्बंध में कोई कदम उठाएंगे।"
विश्व कप का फाइनल 2 अप्रैल को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। शिव सेना ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खिलाए जाने के फैसले का विरोध किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications