ट्यूनीशिया में जेल से 35 कैदी फरार
समाचार एजेंसी एकेआई के अुनसार आधिकारिक समाचार एजेंसी टीएपी द्वारा बुधवार को दी गई खबर के मुताबिक भूमध्य तटीय इलाके में स्थित गाबेस शहर की जेल में झड़प के बाद फरार हुए अधिकांश कैदियों को पकड़ लिया गया।
ट्यनीशिया की सड़कों पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान कैदियों द्वारा जेल तोड़कर फरार होने की कई घटनाएं सामने आई थीं।
मध्य ट्यूनीशिया के कासीरीन में स्थित एक जेल से 15 जनवरी को लगभग 1,000 कैदी फरार हो गए थे।
ट्यनीशिया की सत्ता पर 23 वर्षो से काबिज जैनुल अबीदिन बिन अली लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद जनवरी में ही देश छोड़कर फरार हो गए थे लेकिन उसके बावजूद प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहा। जैनुल के देश छोड़कर जाने के बाद हालांकि एक कार्यवाहक सरकार वहां काम कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications