उत्तर प्रदेश : स्कूली बस से कुचलकर छात्रा की मौत

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कूली बस ने एक छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छात्रा की मौत से नाराज भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ और पुलिस से झड़प की।

घटना शहर के सासनीगेट इलाके की है, जहां आगरा रोड पर सुबह दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस-अलीगढ़) की तेज रफ्तार बस ने स्कूटी से कॉलेज जा रही छात्रा अनीता को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

अनीता स्थानीय राम कटोरी वार्षनेय इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया और खाली स्कूल बस में तोड़फोड़ की।

सासनीगेट थाना प्रभारी कमला शंकर ने संवाददाताओं से कहा कि हालात काबू में करने के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस बल से उग्र लोगों ने धक्का मुक्की करते हुए झ्झड़प की।शंकर ने कहा कि फिलहाल हालात काबू में हैं। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+