बहरीन में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत
मारे गए लोगों में 60 से 70 साल की उम्र का एक बुजुर्ग और एक युवक शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इनकी मौत गोली लगने से हुई है और उनके शव सालामनिया मेडिकल अस्पताल में रखे गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक तीसरे व्यक्ति की लाश अभी भी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद है।
मिस्र में राष्ट्रपति पद से हुस्नी मुबारक के इस्तीफे के बाद बहरीन में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है और इस दौरान घायल हुए करीब 45 लोगों का इलाज मनामा अस्पताल में किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पुलिस ने सुबह करीब तीन बजे प्रदर्शन स्थल को घेर लिया था।
प्रदर्शन के दौरान मारे गए एक अन्य प्रदर्शनकारी की अंतिम यात्रा में बुधवार को 5,000 से 20,000 लोग शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications