अल्जीरिया के प्रधानमंत्री आपातकाल हटाएंगे
तीन पार्टियों के सत्ताधारी गठबंधन की बैठक में ओयाहिया ने कहा, "फरवरी के अंत तक देश में आपातकाल हटा लिया जाएगा।"
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा, "आवास, रोजगार और सार्वजनिक सेवा प्रबंधन को लेकर कई अन्य कदमों की घोषणा भी की जाएगी।"
सत्ताधारी गठबंधन ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के लिए विदेशी ताकतों को जिम्मेदार ठहराते हुए अल्जीरिया के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप पर रोष व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अल्जीरिया के लोगों का प्रदर्शन देख रहा है। लोगों की मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी अभिव्यक्ति का तरीका क्या है।
उन्होंने कहा कि कुछ अरब देशों में हुई घटनाओं का असर अल्जीरिया पर पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications