अमेरिका में सोमालियाई लुटेरे को 33 साल की सजा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मैनहट्टन की एक जिला अदालत में अभियोजन पक्ष के वकील ने मुसे के लिए अधिकतम 34 साल कैद की सजा की मांग की थी।
अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा कि मुसे अगवा किए गए पोत के चालक दल के सदस्यों और कप्तान के साथ काफी निर्दयता से पेश आया था। अमेरिकी पोत 'मास्र्क अलाबामा' से अल्बानिया में जरूरतमन्दों को राहत सामग्री ले जाई जा रही थी।
अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई के बाद अप्रैल 2009 में पोत को मुक्त करा लिया गया। इस कार्रवाई में कुछ लुटेरे भी मारे गए थे और मुसे को पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications