उड़ीसा में नक्सलियों पर जिलाधिकारी को अगवा करने का संदेह (लीड-1)
अधिकारियों के मुताबिक मल्कानगिरी के जिलाधिकारी आर. वीनेल कृष्णा अभी तक चित्रकोंडा इलाके से जिला मुख्यालय नहीं लौटे हैं। उनके साथ कुछ और अधिकारी भी बुधवार सुबह कुछ बैठकों में शामिल होने गए थे।
राज्य के गृहसचिव यू. एन. बेहरा ने आईएएनएस को बताया, "हमने सुना है कि उन्हें नक्सलियों ने अगवा कर लिया है लेकिन अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है।"
उन्होंने कहा, "मैं उनसे सम्पर्क करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन अब तक सफल नहीं हो पाया हूं क्योंकि उनका मोबाइल बंद है। हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में हुआ क्या है।"
अतिरिक्त जिलाधिकारी एस. एल. सील ने कहा कि कृष्णा और उनके साथ मौजूद दो-तीन अधिकारी कहां हैं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) संजीव मारिक ने कहा कि जिलाधिकारी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications