उड़ीसा में नक्सल प्रभावित जिले के जिलाधिकारी लापता
जिलाधिकारी आर. वीनेल बुधवार सुबह कई अन्य अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय जनसंपर्क बैठक के लिए चित्रकोंडा इलाके में गए थे।
अतिरिक्त जिलाधिकारी एस. एल. सील ने आईएएनएस से कहा, "वह और दो-तीन अन्य अधिकारी अभी तक नहीं लौटे हैं।"
पुलिस महानिरीक्षक (संचालन) संजीव मारिक ने कहा कि उनकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications