शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 206 अंक चढ़ा (राउंडअप)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 44.22 अंकों की तेजी के साथ 18,345.12 पर खुला। सेंसेक्स ने 18,532.61 के ऊपरी और 18,233.79 के निचले स्तर को छुआ।
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 19 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी बैंक (4.15 फीसदी), एचडीएफसी (3.15 फीसदी), भारती एयरटेल (3.14 फीसदी), एलएंडटी (2.69 फीसदी) और टाटा स्टील (2.16 फीसदी) में सर्वाधिक वृद्धि देखी गई।
सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में विप्रो (1.34 फीसदी), ओएनजीसी (0.61 फीसदी), जिंदल स्टील (0.57 फीसदी), हिंदुस्तान यूनीलीवर (0.56 फीसदी) और एनटीपीसी (0.44 फीसदी) प्रमुख रहे।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 20 अंकों की तेजी के साथ 5501.70 पर खुला। निफ्टी ने 5,553.00 के ऊपरी और 5,463.40 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 61.41 अंकों की तेजी के साथ 6,796.39 पर और स्मॉलकैप 77.14 अंकों की तेजी के साथ 8,324.56 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से 12 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तु (1.93 फीसदी), बैंकिंग कम्पनियां (1.53 फीसदी), वाहन (1.00 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.80 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। सिर्फ रियल्टी (0.89 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1681 शेयरों में तेजी और 1126 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 179 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications