संसद भवन में बजट सत्र से पहले सुरक्षा अभ्यास
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा अभ्यास सुबह 8.30 बजे शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि यह सामान्य सुरक्षा अभ्यास था और विभिन्न एजेंसियों की आपातकालीन सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए यह अभ्यास किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस अभ्यास में यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सुरक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्षम है और इसमें सुरक्षात्मक कदम उठाने में लगने वाले समय की समीक्षा की जाती है।
उल्लेखनीय है तीन दिनों बाद संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है।
अभ्यास में दिल्ली पु़लिस के स्पेशल वीपंस एंड टैक्टिक्स दल और दिल्ली अग्निशमन सेवा सहित अन्य एजेंसियों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications