ब्रिटेन खरीद सकता है चीन में बनी बुलेट ट्रेन
समाचार पत्र 'चाइना डेली' में प्रकाशित रिपोर्ट में सीएसआर कार्पोरेशन द्वारा बनाई गई तीव्र गति से चलने वाली इन रेलगाड़ियों को 21वीं सदी की प्रमुख उपलब्धि बताया गया है।
चीन के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधि गावो हुचेंग ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ब्रिटेन में आधारभूत संरचनाओं और तीव्र गति रेल तंत्र के निर्माण के लिए चीन का सहयोग लेने की इच्छा व्यक्त की है।
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सीएसआर ब्रिटेन को उसके तीव्र गति वाले रेल तंत्र के पुननिर्माण के लिए रेलगाड़ियां उपलब्ध करा सकता है।
यह पहली बार होगा जब चीन की तीव्र गति से चलने वाली रेलगाड़ियां ब्रिटेन के बाजार में प्रवेश करेंगीं।
ब्रिटेन ने अगले 15 साल में तीव्र गति रेल तंत्र को विकसित करने की योजना बनाई है।
उल्लेखनीय है कि चीन ने पिछले साल बुलेट ट्रेन शुरू किया है, जिसकी रफ्तार 486 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications