यमन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 2 मरे

सना, 17 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी यमन में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अदन शहर के दक्षिणी हिस्से में प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत हो गई जबकि देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में 14 लोग घायल हुए। सरकार विरोधी प्रदर्शनों की आग म्रिस और ट्यूनीशिया के अलावा कई मध्यपूर्व देशों में फैल गई है।

यमन में सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के दौरान बुधवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं।

बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने कहा, "लोग इस शासन का अंत चाहते हैं। लोग चाहते हैं कि राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह और उनके परिवार के सदस्य हट जाएं।"

एक प्रदर्शनकारी हमौद नाजी ने कहा, "अनियंत्रित भ्रष्टाचार देश को खोखला कर रहा है और इससे हम भी प्रभावित हो रहे हैं। यमन के लोग बदलाव चाहते हैं और इसके लिए क्रान्ति की आवश्यकता है।"

इससे पहले रविवार को विपक्षी गठबंधन के नेता सत्ताधारी पार्टी के साथ राष्ट्रीय वार्ता में शमिल होने और विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए राजी हो गए थे। लेकिन विपक्षी गठबंधन का कहना है कि इसके लिए सालेह को वर्ष 2013 मेंइस्तीफा देने का वादा करना होगा।

विपक्षी गठबंधन ने सेना के अलावा अन्य विभागों में शीर्ष पदों पर कायम राष्ट्रपति के परिवार के सदस्यों को हटाने की मांग की थी, जिसमें सालेह के पुत्र अहमद अली भी शामिल हैं। ऐसी सम्भावना है कि उन्हें अगला राष्ट्रपति बनाया जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+