मिस्र के साथ शांति संधि को लेकर प्रतिबद्ध है इजरायल : नेतन्याहू
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार नेतन्याहू ने यहां यहूदी मूल के अमरिकी नेताओं के लिए आयोजित एक सम्मेलन में कहा, "हर मिस्रवासी का यह जान लेना चाहिए कि इजारयली जनता शांति के लिए प्रतिबद्ध है।"
उन्होंने कहा, "इजरायल चाहता है कि मिस्र अपने वास्तविक संघर्ष को हासिल करने और लोकतंत्र को कायम करने में कामयाब हो।"
साथ ही इजरायली प्रधानमंत्री ने मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के पतन के बाद गैर लोकतांत्रिक इस्लामी कट्टरपंथियों के सत्ता पर काबिज होने की आशंका के मद्देनजर चेतावनी भी दी है।
नेतन्याहू ने कहा शांति के लिए मिस्र में लोकतंत्र का कायम होना अच्छा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications