मध्यप्रदेश : भाजपा ने कांग्रेस से छीनी दोनों सीटें
भाजपा के मुकाम सिंह किराड़े को कुक्षी में 16,651 से अधिक मतों से जीत मिली जबकि सोनकच्छ सीट पर राजेन्द्र वर्मा ने 19,000 मतों से अंतर से चुनाव जीता। वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री फूलचंद वर्मा के बेटे हैं।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जमुना देवी के निधन से कुक्षी विधानसभा सीट खाली हुई थी। वह लम्बे समय तक विधानसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती रहीं। कुक्षी से जीत हासिल करने वाले किरडे राज्य सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रंजना बघेल के पति हैं। कांग्रेस ने किरडे के खिलाफ जमुना देवी की भतीजी निशा मिंधर को उतारा था।
सोनकच्छ सीट देवास से सांसद व कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के इस्तीफे से खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सोनकच्छ में कांग्रेस ने सांसद वर्मा के भतीजे अर्जुन वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था। दोनों सीटों पर 14 फरवरी को मतदान कराया गया था।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा ने कहा, "यह प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जीत है। हमारे कार्यकर्ताओं की जीत है। साथ ही यह कांग्रेस के मुंह पर एक तमाचा भी है जो किसानों के मुद्दे पर प्रदेश की जनता को बरगला रही थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications