शिमला में ताजा बर्फबारी, तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार शिमला में बुधवार शाम को 4.8 सेंटीमीटर बर्फ गिरी और न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
लाहौल एवं स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा।
कालपा में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और यहां 7.1 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
इसी तरह भूंतार और धर्मशाला में रात के दौरान तापमान क्रमश: 3.4 डिग्री व 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, "राज्य में रविवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ चुका है। इसका असर शुक्रवार तक पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications