यमन के राष्ट्रपति ने प्रदर्शनकारियों को अराजक बताया

सरकारी समाचार एजेंसी सबा के मुताबिक राष्ट्रपति सलेह ने प्रदर्शनकारियों को अराजक तत्व बताया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सलेह ने कहा, "प्रदर्शन कर रहे युवा लोग देश में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और यह अराजक तत्व हैं।"

बुधवार को उत्तर पश्चिमी प्रांत हज्जा में अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे सत्ता का लोभ नहीं है, सत्ता सभी के लिए उपलब्ध है लेकिन मतपत्र के जरिए।"

सलेह ने कहा, "अराजकता और अव्यवस्था का दौर अब खत्म हो गया है। जो भी सत्ता पाना चाहता है उसे चुनाव से गुजरना होगा न कि सड़कों पर अव्यवस्था फैलाकर।"

सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी सलेह के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सलेह ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह वर्ष 2013 में अपना कार्यकाल समाप्त होने पर ही इस्तीफा देंगे। उन्होंने वादा किया कि वह अपने पुत्र को सत्ता हस्तांतरित नहीं करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+