कलमाडी के सहयोगी की सीबीआई रिमांड बढ़ी
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ओ.पी. सैनी ने पूछताछ के लिए दो दिन की हिरासत बढ़ाए जाने की अनुमति दी। देवरुखकर को 11 फरवरी को पुणे से गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि पिछले साल तीन से 14 अक्टूबर के दौरान दिल्ली में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारी पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगते रहे हैं।
सरकार ने 24 जनवरी को कलमाडी और राष्ट्रमंडल खेल समिति के महासचिव ललित भनोट को बर्खास्त कर दिया था।
सीबीआई ने इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन समिति से जुड़े तीन अधिकारियों टी. एस. दरबारी, संजय महेंद्रु और एम. जयचंद्रन को गिरफ्तार किया था। बाद में तीनों अधिकारियों को जमानत मिल गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications