राजा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश न्यायमूर्ति ओ. पी. सैनी ने राजा को तीन मार्च तक के लिए हिरासत में भेजा।
राजा के वकील रमेश गुप्ता ने अदालत से अनुरोध किया कि राजा को तिहाड़ जेल में अपने साथ दवाएं और किताबें रखने और घर का बना खाना खाने की इजाजत दी जाए। अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
राजा को दो फरवरी को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें पहले पांच दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications