वैकल्पिक इंजन के मसले पर ओबामा को मिला रिपब्लिकन का साथ
वाशिंगटन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के कई सदस्यों ने नई पीढ़ी के युद्धक विमान के वैकल्पिक इंजन के लिए 45 करोड़ डॉलर के सौदे को रद्द करने के लिए उनके पक्ष में मतदान किया।
नई पीढ़ी के युद्धक विमान के लिए दूसरे एफ-35 इंजन के सौदे की मंजूरी को लेकर कराए गए मतदान में रिपब्लिकन पार्टी के 47 सदस्यों ने ओबामा के डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में मतदान किया, जिससे इस सौदे को रद्द करने की मंजूरी मिल गई।
बुधवार को कराए गए मतदान में डेमोक्रेटिक पार्टी को 233 जबकि रिपब्लिकन के पक्ष में 198 वोट पड़े। स्पीकर जॉन बोहनर के साथ ही रिपब्लिकन पार्टी के अन्य नेता भी इस सौदे को रद्द करने के पक्ष में थे।
प्रशासन और पेंटागन के अधिकारी कई वर्षो से इस वैकल्पिक इंजन के इस सौदे को समाप्त करने की कोशिश कर रहे थे। इंजन को रॉल्स रॉयस और जनरल इलेक्ट्रिक ने तैयार किया जा रहा है।
अधिकारियों को कहना है कि यह बहुत महंगा सौदा है और इसकी कोई आवश्यकता नहंी है क्योंकि 'प्रैट एंड व्हीटनी' द्वारा तैयार किया गया पहला इंजन ही पर्याप्त है।
रक्षा सचिव रॉबर्ट्स गेट्स के प्रवक्ता ज्यॉफ मोरेल ने एक बयान जारी कर कहा, "रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को हुए मतदान का स्वागत किया है। मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि पूरा हाउस ही जेएसएफ (ज्वाइंट एक्सट्रा फाइटर) अतिरिक्त इजंन के सौदे के खिलाफ है।"
वैकल्पिक इंजन का समर्थन करने वाले कांग्रेस के सदस्यों का कहना है कि प्राथमिक इंजन में दोष निकलने के बाद रक्षा विभाग को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
गेट्स और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ्स प्रमुख एडमिरल माइकल मुलेन ने कहा है कि अमेरिकी सेना के पास मौजूद एक इंजन वाले विमानों में में केवल एक ही इंजन की डिजाइन बनी हुई है।
इससे पहले गेट्स ने अतिरिक्त रक्षा बजट में कटौती के खिलाफ चेतावनी जारी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications