बहरीन में सो रहे प्रदर्शनकारियों पर हमला, 3 मरे (लीड-1)

बहरीन में सुधारों की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी गुरुवार तड़के हुए इस हमले के समय सो रहे थे। इनमें से ज्यादातर लोग बुधवार को एक प्रदर्शनकारी की मौत के बाद उसकी अंतिम यात्रा के समय विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

मिस्र में हुस्नी मुबारक के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद बहरीन में ये प्रदर्शन शुरू हुए। मिस्र में हुए जनआंदोलन के बाद ईरान और लीबिया में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

गुरुवार तड़के पुलिस के हेलीकॉप्टर इलाके में निगरानी के लिए पहुंचे। सुरक्षा बलों ने इलाके को नियंत्रण में ले लिया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक गुरुवार को की गई पुलिस कार्रवाई में तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई जबकि अन्य मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक मृतकों की संख्या दो बताई गई है।

बहरीन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स की मरयामा अल्कावाका ने अल जजीर से कहा कि उन्होंने कई घायलों को सलामनिया अस्पताल के आपात कक्ष में ले जाए जाते हुए देखा है।

उन्होंने कहा, "सोते हुए लोगों पर हमला किया गया। कोई चेतावनी नहीं दी गई। और जब वह भागे तो पुलिस ने भी उसी दिशा से हमला किया जिस तरफ लोग भागे।"

बहरीन के आंतरिक मंत्री ने कहा, "सुरक्षा बलों ने पर्ल चौराहे को पूरी तरह से खाली करा लिया है। बातचीत की सभी कोशिशें की गई थीं जिसमें कुछ लोगों ने सकारात्मक रुख दिखाया और शांति से चले गए थे।"

मारे गए लोगों में 60 से 70 साल की उम्र का एक बुजुर्ग और एक युवक शामिल है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इनकी मौत गोली लगने से हुई है और उनके शव सलामनिया मेडिकल अस्पताल में रखे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+