लीबिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान 2 की मौत
समाचार चैनल अलजजीरा के मुताबिक देश के पूर्वी शहर बायदा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकियों में आग लगा दी, जिस कारण सुरक्षा बलों के साथ उनकी भिड़ंत हो गई। प्रदर्शनकारी 'जनता इस सत्ता को खत्म करना चाहती है' के नारे लगा रहे थे।
संघर्ष में कम से 38 लोग घायल हो गए जिसमें 10 सुरक्षा अधिकारी हैं।
सरकार विराधी प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को एक बड़ी रैली करने की योजना बनाई है जिसका नाम 'आक्रोश दिवस' रखा गया है।
25 वर्षीय प्रदर्शनकारी रबिए अल-मेसरती ने कहा, "बायदा के सभी लोग सड़कों पर उतर गए हैं।" उसने कहा कि फेसबुक पर विरोध प्रदर्शन को तेज करने की अपील करने के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
पड़ोसी देश ट्यूनीशिया में जारी विरोध प्रदर्शन और मिस्र में हुए बदलाव से उत्साहित लीबियावासी मुआमार गद्दाफी के 41 वर्षो के शासन का अंत करना चाहते हैं।
लीबिया के दक्षिणी शहर जेंतान में हजारों लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया और सुरक्षा मुख्यालयों और पुलिस चौकियों को जला दिया। वे शहर के मध्य में शिविर लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications