खाद्य महंगाई दर 9 सप्ताह के निचले स्तर पर
इससे पहले के सप्ताह में महंगाई दर चार प्रतिशत गिरकर 13.07 प्रतिशत हुई थी।
महंगाई दर में इस कमी से सरकार को राहत मिलने के आसार हैं। सरकार ने कीमतों पर नियंत्रण करने के लिए सरकारी कम्पनियों द्वारा जरूरी वस्तुओं की बिक्री और जमाखोरों पर लगाम लगाने जैसे कई कदम उठाए हैं।
जनवरी में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर 8.23 प्रतिशत दर्ज की गई।
टेलीविजन चैनलों के सम्पादकों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार देश को आश्वासन दिया था कि खाद्य महंगाई दर में जल्द ही कमी आएगी और कुल महंगाई दर मार्च के अंत तक सात प्रतिशत से नीचे आ जाएगी।
पांच फरवरी को समाप्त सप्ताह में प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर 14.59 प्रतिशत रही जो कि इससे पहले के सप्ताह में 16.24 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
इस सप्ताह में ईंधन कीमतों की महंगाई दर 11.92 प्रतिशत रही जो कि इससे पहले के सप्ताह में 11.61 प्रतिशत रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications