थाईलैंड में जून से पहले संसद भंग होगी
प्रधानमंत्री इससे पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि उनका कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सुथेप ने पत्रकारों के साथ चर्चा में कहा, "मैं गारंटी दे सकता हूं कि जून से पहले ही संसद भंग हो जाएगी।"
उप प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी 'डेमोक्रेटिक पार्टी' अगले आम चुनाव के लिए पहले से ही तैयार है।
उल्लेखनीय है कि 'डेमोक्रेटिक पार्टी' दिसम्बर 2008 में सत्ता में आई थी। इस साल के अंत तक मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications