राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान तेलंगाना के विधायकों का हंगामा
राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन ने गुरुवार को जैसे ही दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करना आरम्भ किया वैसे ही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तेलंगाना क्षेत्र के विधायकों ने हंगामा आरम्भ कर दिया।
हंगामा कर रहे विधायकों ने राज्यपाल के हाथों से अभिभाषण की प्रति छीनने की कोशिश की। उन्होंने 'राज्यपाल वापस जाओ' के नारे भी लगाए। कुछ विधायकों ने तो अभिभाषण की प्रतियां फाड़कर हवा में उछाल दी।
विधायकों के विरोध को देखते हुए राज्यपाल ने महज 15 मिनटों में अपना अभिभाषण समाप्त कर दिया। राज्यपाल का अभिभाषण 40 पृष्ठों का था लेकिन वह अभिभाषण के कुछ ही पृष्ठ पढ़ पाए। इस दौरान सदन में मौजूद मार्शलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications