मिस्र के प्रदर्शनों में 360 से अधिक लोग मारे गए
काहिरा, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मिस्र में राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल करने के लिए 18 दिनों तक चले जनांदोलन में कम से कम 365 लोग मारे गए और 5500 लोग घायल हुए।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि मारे गए लोगों की संख्या प्रारम्भिक है। इस संख्या में और इजाफा हो सकता है क्योंकि अधिकारी देश भर में अभी आंकड़ों को इकट्ठा कर रहे हैं। प्रदर्शनों में घायल 120 से अधिक लोगों को अभी अस्पताल में रखा गया है।
गृह मंत्रालय के अनुसार बगावत के दौरान कम से कम 32 पुलिस अधिकारी मारे गए और 1000 से अधिक घायल हुए।
उल्लेखनीय है कि 18 दिनों के प्रदर्शन के बाद गत 11 फरवरी को मुबारक ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications