अनिल अंबानी सीबीआई अधिकारियों से मिले, पक्ष रखा
कम्पनी ने एक बयान में कहा, "इस सम्बंध में सीबीआई की ओर से अंबानी को कोई सम्मन जारी नहीं किया गया था।"
बयान में कहा गया कि यह मुलाकात न तो वैयक्तिक थी और न ही कम्पनी मामलों से जुड़ी थी।
कम्पनी ने कहा कि अंबानी की नई दिल्ली के साप्ताहिक दौरे के कार्यक्रम के तहत सीबीआई अधिकारियों से यह मुलाकात हुई।
बयान में कहा गया कि वर्ष 2008 और उसके बाद जब स्वान टेलीकॉम को लाइसेंस और स्पेक्ट्रम की मंजूरी दी गई थी, उस समय न तो रिलायंस कम्युनिकेशंस और न ही समूह के किसी व्यक्ति विशेष का उसमें एक भी शेयर था।
बयान में कहा गया, "स्वान टेलीकॉम को 2जी लाइसेंस जारी किए जाने से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से न तो रिलायंस टेलीकॉम, न ही रिलायंस कम्युनिकेशंस और न ही रिलायंस एडीए समूह का कोई व्यक्ति, कम्पनी अथवा इससे संबद्ध व्यक्ति या कम्पनी ने कोई मौद्रिक या अन्य लाभ पाया।"
बयान में कहा गया, "सीबीआई और अन्य संस्थाओं की ओर से की जा रही जांच के सम्बंध में मीडिया में आ रही खबरों के विपरीत, आरकॉम से इसका सीधा कोई मतलब नहीं है।"
उल्लेखनीय है कि स्वान टेलीकॉम उन नौ कम्पनियों में शामिल है जिन्हें 2जी स्पेक्ट्रम का आवंटन किया गया था। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की सीबीआई जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications