जी 20 वित्त मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे प्रणब
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी फ्रांस की राजधानी पेरिस में 18 एवं 19 फरवरी को होने वाली जी 20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक में हिस्सा लेंगे।
वित्त मंत्रालय के मुताबिक बैठक में वैश्विक आर्थिक सुधार और मजबूत, टिकाऊ एवं संतुलित विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी। दो दिनों की बैठक के एजेंडे में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में सुधार सबसे ऊपर होगा।
मुखर्जी अपनी तीन दिनों की पेरिस यात्रा के दौरान फ्रांस के वित्त मंत्री क्रिस्टीन लेगार्ड के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications