चूहों से परेशान 10 डाउनिंग स्ट्रीट में 'लैरी' की नियुक्ति
साल 1997 के बाद से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में पहली बार चूहों को पकड़ने के लिए बिल्ली की आधिकारिक नियुक्ति हुई है।
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक लैरी नाम की इस बिल्ली को 'बैटरसी डॉग्स एंड कैट्स होम' से लाया गया है। पिछले महीने टेलीविजन पर दो बार प्रधानमंत्री आवास में चूहों को टहलते हुए देखे जाने के बाद इस बिल्ली को यहां लाया गया।
ऐसा कहा जा रहा है कि इस बिल्ली को शिकार करना सिखाया गया है। इस बिल्ली को चूहे (मादा) रूपी खिलौनों के साथ खेलना पसंद है।
प्रधानमंत्री आवास के एक प्रवक्ता का कहना है, "बैटरसी में आने से पहले यह एक आवारा बिल्ली थी, इसलिए उसे गलियों में अपनी रक्षा करना आता है। वैसे तो किसी बात की गारंटी नहीं दी जा सकती लेकिन बैटरसी के व्यवहार से संतुष्ट होने के बाद ही इसे इस काम के लिए सही मानकर यहां लाया गया है।"
टोनी ब्लेयर के प्रधानमंत्री आवास में आने के कुछ समय बाद तत्कालीन चूहे पकड़ने वाली बिल्ली हम्फ्री के 1997 में अपने काम से विदाई लेने के बाद से पहली बार इस तरह की कोई आधिकारिक नियुक्ति हुई है।
हम्फ्री के बाद 2007 में कुछ समय के लिए तत्कालीन चांसलर एलिस्टेयर डार्लिग की पालतू बिल्ली साइबिल को रखा गया था लेकिन वह यहां नहीं रह सकी और उसे स्कॉटलैंड भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications