मछुआरों का मुद्दा श्रीलंका के सामने उठाया गया : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 118 मछुआरों को गिरफ्तार करने का मामला कोलम्बो में उठाया गया है।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "हम इस मामले पर श्रीलंका सरकार से बात कर रहे हैं। हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। "
सिंह ने कहा, "इसी महीने विदेश सचिव ने श्रीलंकाई सरकार के सामने मजबूती से यह मुद्दा उठाया है और कहा है कि पड़ोसी देशों के साथ उसके इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।"
श्रीलंका ने कहा कि उसने भारतीय मछुआरों के श्रीलंकाई समुद्री इलाके में नजर आने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications