त्रिपुरा साबित हो सकता है पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार : संसदीय दल

साथ ही दल ने विश्व विरासत में शामिल इस स्थल के बुनियादी ढांचे में सुधार का भी सुझाव दिया।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा सदस्य सीताराम येचुरी की अध्यक्षता वाला संसदीय दल पूर्वी भारत के एक मात्र झील महल के संरक्षण के लिए केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव देगा।

तीन दिवसीय यात्रा खत्म होने पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान येचुरी ने कहा, "अगर बुनियादी ढांचा सही तरीके से विकसित हो जाए और बांग्लादेश से संपर्क के लिए रेल, हवाई और जलमार्ग को सुधार दिया जाए तो त्रिपुरा पूर्वोत्तर भारत का प्रवेशद्वार साबित हो सकता है।"

राज्यसभा व लोकसभा के आठ सदस्यों सहित केंद्र सरकार के 31 शीर्ष अधिकारियों वाला संसदीय दल पर्यटन, परिवहन और सांस्कृतिक विकास की संभावनाओं के अध्ययन के लिए पूर्वोत्तर के दौरे पर था।

येचुरी ने कहा, "हम पूर्वोत्तर में एक बड़े पर्यटन क्षेत्र और इससे जुड़ी परियोजनाओं के विस्तार के मकसद से बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए केंद्र सरकार से विशेष सिफारिश करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+