वकील की हत्या के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग की नाकेबंदी
जिले के वकील पिछले कुछ दिनों से यादव की हत्या में शामिल तत्वों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वकीलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर नाकेबंदी की है। इससे सड़क यातायात बाधित हुआ है। साथ ही उन्होंने शहर में रैली भी निकाली।
अधिकारियों ने बताया कि वकीलों के हड़ताल का मिला-जुला प्रभाव पड़ा है। इसकी वजह से व्यापारिक प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।
जिला बार एसोसिएशन ने जिले में बुधवार को एक दिवसीय बंद का आह्वान किया है और यादव के परिजनों को 20 लाख रुपये की मदद देने की भी मांग की है।
उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications