अंतरिक्ष आयोग के निर्णय को हल्का नहीं किया गया : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने टेलीविजन समाचार चैनलों के सम्पादकों से बातचीत में कहा, "अंतरिक्ष आयोग द्वारा समझौते को रद्द करने के लिए दो जुलाई, 2010 को लिए गए निर्णय को किसी भी रूप में प्रधानमंत्री कार्यालय में हल्का करने की कोई कोशिश नहीं की गई।"
प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर देवास के साथ गुप्त बातचीत के आरोपों से भी इंकार किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, "इस मामले में कोई गोपनीय बातचीत नहीं हुई है और मैं किसी भी व्यक्ति से नहीं मिला हूं। अंतरिक्ष आयोग ने समझौते को रद्द करने का निर्णय दो जुलाई को लिया था।"
ज्ञात हो कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने संकेत दिया है कि इसरो की व्यावसायिक शाखा, एंट्रिक्स कॉर्पोरेशन और देवास के बीच हुए समझौते के कारण देश को दो लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications