लखनऊ में बारिश, हवाओं में घुली ठंडक
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के हुई बारिश से हवाओं में काफी ठंडक महसूस की जा रही है। वैसे बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में करीब चार मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश की सम्भावना है।
बुधवार सुबह लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications