¶ोकसभा अध्यक्ष ने सर्वद¶ीय बैठक बु¶ाई
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। 2जी स्पेक्ट्रम मामले में विपक्ष के संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने बजट सत्र की पूर्व संध्या पर 20 फरवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
उल्लेखनीय है कि जेपीसी मांग के मुद्दे पर संसद शीतकालीन सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया था। विपक्ष ने इस मुद्दे पर बजट सत्र को भी बाधित करने की चेतावनी दी है। इसी मद्देनजर यह बैठक बुलाई गई है।
संसद का बजट सत्र 21 फरवरी को शुरू होगा।
उल्लेखनीय है कि 9 से 13 नवम्बर, 2010 तक चले संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष द्वारा जेपीसी की मांग पर अड़े रहने के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चल पाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications