राष्ट्रीय खेल : उद्घाटन समारोह में अनदेखी से नाराज हुआ झामुमो
गत 12 फरवरी को राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में शिबू और हेमंत ने राज्यपाल एम.ओ.एच फारूक, मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के साथ मंच तो साझा किया लेकिन दोनों में से किसी को भी बोलने का मौका नहीं दिया गया जबकि उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को मंच पर बोलने के लिए आमंत्रित किया।
झामुमो के एक वरिष्ठ नेता हाजी हुसैन अंसारी ने पत्रकारों से कहा, "यह बहुत दुख की बात है कि न तो शिबू सोरेन और न ही उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उद्घाटन समारोह में बोलने की अनुमति दी गई।"
राष्ट्रीय खेलों की आयोजन समिति (एनजीओसी) के अध्यक्ष और केंद्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कान्त सहाय को भी उद्घाटन के मौके पर बोलने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।
सहाय ने संवाददाताओं से कहा, "राज्य सरकार राष्ट्रीय खेलों का श्रेय लेना चाहती है। वह भूल गई है कि इन खेलों में सभी का योगदान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications