होंडूरास में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 14 मरे
तेगुचिगालपा, 15 फरवरी (आईएएनएस)। होंडूरास की राजधानी तेगुचिगालपा के करीब सोमवार को एक छोटा विमान दुर्घटना ग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सेंट्रल अमेरिकन एयरलाइन्स के प्रबंधक फेलिक्स पचेको ने कहा कि सान प्रेडो सुला से तेगुचिगालपा की ओर जा रहा यह विमान सुबह सात बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications