बहरीन के शाह ने मिस्र के सैन्य प्रमुख को फोन किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय दैनिक 'अल-आयम' के हवाले से कहा है कि हमाद ने उम्मीद जताई है कि मिस्र, अरब एवं मुस्लिम विश्व में अपनी प्रमुख भूमिका बनाए रखेगा।
हमाद ने इसके पहले मध्यपूर्व के भविष्य पर चर्चा करने के लिए अरब देशों की एक बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा था।
ज्ञात हो कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च परिषद के प्रमुख तंतावी, मिस्र के रक्षा मंत्री भी हैं। यह सैन्य परिषद छह महीनों तक सत्ता पर काबिज रहेगी।
बहरीन में सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 14 लोग घायल हो गए थे। विपक्ष ने इसे 'आक्रोश दिवस' कहा था।
समाचार चैनल 'अल जजीरा' के अनुसार सशस्त्र पुलिस और युवकों के समूह के बीच झड़पें शुरू हो गई थी। मिस्र और ट्यूनीशिया में हुए सरकार विरोधी विद्रोह से प्रेरित प्रदर्शनकारियों ने 'आक्रोश दिवस' का आह्वान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications