नक्सलियों ने बिहार में स्कूल की इमारत उड़ाई
पटना। बिहार के गया जिले में सोमवार रात को संदिग्ध नक्सलियों ने एक सरकारी स्कूल की इमारत को विस्फोट से उड़ा दिया।पुलिस के मुताबिक सोमवार रात को गया के बरहा गांव में नक्सलियों ने स्कूल को घेर लिया और उसे विस्फोट से उड़ा दिया।
इमारत में विस्फोट के लिए नक्सलियों ने डायनामाइट का उपयोग किया। पुलिस के मुताबिक इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।पिछले साल नक्सलियों ने बिहार में स्कूल की इमारतों में विस्फोट और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित करने के कारण छात्रों से माफी मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications