सेन की सजा के खिलाफ सांस्कृतिक प्रदर्शन मंगलवार को
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मानवाधिकार कार्यकर्ता बिनायक सेन को मिली उम्रकैद की सजा के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर सोमवार को सांस्कृति प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें फिल्म निर्देशक अपर्णा सेन, संगीतकार रब्बी शेरगिल और कवि अशोक वाजपेयी भी शामिल होंगे।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 10 फरवरी को सेन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। वह इस समय रायपुर जेल में बंद हैं। पिछले वर्ष 24 दिसम्बर को उन्हें राजद्रोह तथा नक्सली विचारक नारायण सान्याल एवं कोलकाता के व्यवसायी पीयूष गुहा के साथ सम्बंध रखने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
'आर्टिस्ट्स फॉर ह्यूमन राइट्स' के बैनर तले जंतर मंतर पर किए जाने वाले इस सांस्कृतिक प्रदर्शन में फिल्म निर्देशक गौतम घोष और सुधीर मिश्रा, प्रख्यात मलयाली कवि के. सच्चिदानंदन, हिंदी कवि कुंवर नारायण, मंगलेश डबराल, गगन गिल, उर्दू शायर खुर्शीद आलम और गौहर रजा भी शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications