कबड्डी खिलाड़ी की हत्या करने वाले जवान की मौत (लीड-1)

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जसवंत सिंह नामक जवान का पटना मेडीकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था और गुरुवार रात उसकी मौत हो गई।

सिंह ने कबड्डी खिलाड़ी मनीषा कुमारी से उसका फोन नंबर मांगा था लेकिन जब उसने इससे इंकार कर दिया तो उसने अपनी एके 47 राइफल से बुधवार की शाम उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सिंह ने खुद को भी गोली मार ली थी।

इस बीच हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रहने वाली मनीषा का परिवार उनका शव लेने के लिए पटना पहुंच गया है।

सिंह मोइनुल हक स्टेडियम में सीआरपीएफ कैम्प में तैनात था। इस स्टेडियम में 34वें राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने जा रहीं महिला खिलाड़ी अभ्यास के लिए आती हैं। राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत 12 फरवरी को झारखण्ड में होनी है।

हिमाचल प्रदेश की रहने वाली करीब 20 वर्षीया मनीषा बिहार की महिला कबड्डी टीम की सदस्य थी। पुलिस का कहना है कि सिंह पिछले कुछ दिनों से उसका पीछा कर रहा था।

पुलिस ने बताया राजस्थान का रहने वाला सिंह सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन से सम्बद्ध था।

एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली मनीषा का शनिवार को शिमला से 160 किलोमीटर दूर स्थित चिरगांव इलाके के झलवाड़ी गांव में अंतिम संस्कार होगा।

हिमाचल प्रदेश की संयुक्त निदेशक, खेल सुमन रावत ने कहा कि मनीषा ने दो बार राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने वूमैन नेशनल फेस्टिवल 2006 और सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2007 में हिस्सा लिया था। दोनों ही प्रतियोगिताओं में राज्य को कांस्य पदक मिला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+