एस-बैंड करार पर जांच समिति लीपापोती का प्रयास : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा घोषित दो सदस्यीय जांच समिति में शामिल योजना आयोग के सदस्य बी.के.चतुर्वेदी उस समय कैबिनेट सचिव थे, जब विवादास्पद समझौते को मंजूरी दी गई थी।

उन्होंने कहा, "सरकार इस मामले में लीपापोती का प्रयास कर रही है। यह हमें स्वीकार्य नहीं है।"

प्रवक्ता ने कहा, "यदि एक निर्णय की जांच करानी है तो क्या इसकी जांच उसी व्यक्ति से कराया जाना चाहिए जो समझौते के लिए निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा था? इससे जांच का पूरा उद्देश्य विफल हो जाएगा।"

सीतारमन ने कहा कि जांच समिति में सरकार ने जिन लोगों को शामिल किया है उससे लगता है वह समझौते की खामियों से बचने का प्रयास कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+