देवास के साथ रद्द हो सकता है समझौता : इसरो
इसरो ने कहा, "संगठन की व्यावसायिक इकाई एंट्रिक्स इस समझौते को निरस्त कर सकती है क्योंकि उसे प्राथमिक उपग्रह-1 (पीएस-1) अथवा (प्राथमिक उपग्रह-2 (पीएस-2) को संचालित करने के लिए एंट्रिक्स आवश्यक आवृत्ति और आंतरिक्ष कक्षा में निर्धारित स्थानों के बीच समन्वय पाने में असमर्थ है।"
ज्ञात हो कि एंट्रिक्स इसरो की एक वाणिज्यिक इकाई है और उसने एक निजी कम्पनी देवास के साथ अंतरिक्ष के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन का करार किया था। इस निजी कम्पनी के प्रमुख इसरो के पूर्व अधिकारी हैं।
इसरो ने कहा कि कम्पनी के साथ समझौता निरस्त करने की स्थिति में एंट्रिक्स को देवास से अब तक प्राप्त सभी तरह के शुल्कों और करों का तत्काल भुगतान करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications